ज्ञानपुर। क्षेत्र के गोसाईं बाजार में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह के छठे दिन कथा वाचक पं. विवेकानंद शास्त्री ने कंस वध की कथा सुनाई। कहा जब भगवान श्रीकृष्ण अपने सभी गोप-गोपिकाओं के संग रास रचाते हैं। इसके बाद उन्हें यह मालूम होता है कि, मथुरा के अत्याचारी राजा कंस ने उनके असली माता-पिता वासुदेव और देवकी को कारागार में बंद कर रखा है। इसके तुरंत बाद वह मथुरा की तरफ कूच करते हैं। वहां कंस का वध करके पृथ्वी पर फैले अत्याचार को सदैव के लिए समाप्त कर दिया।