जंगीगंज। डीघ विकास खंड के गांधी गांव में मंगलवार को बसपा की बैठक में संगठन की मजबूती और लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कमला शंकर भारती ने कहा कि बसपा में सर्व समाज को सम्मान मिला। मंत्री पद में पिछड़ों को अधिक दिया गया। उसमें बिंद, पाल, पटेल, राजभर समेत अन्य समाज को बराबर सहभागिता मिली। भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सपने दिखाकर पिछड़ों का वोट तो लिया लेकिन अब अपमान कर रही है। विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर प्रभारी मोके यादव ने कहा कि बसपा में सभी समाज का सम्मान है। आपसी भाईचारा को पार्टी बढ़ावा देती है। भाजपा सांप्रदायिक माहौल बनाकर चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा ने वकील बिंद को शहीद को दर्जा नहीं दिया गया। सभी ने 2019 में भाजपा मुक्त सरकार का संकल्य लिया। मौके पर मुन्न सिंह, कमला शंकर राव, संजीव कुमार बिंद, विजय बहादुर बिंद, राजबली बिंद, राजेश गौतम, भाईलाल बिंद, दिनेश, भगवान दास आदि रहे।