फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज/चौरी। गोपीगंज नगर स्थित चौरा माता मंदिर पर आयोजित पांच कुंडीय महायज्ञ का सोमवार को समापन हुआ। हवन पूजन के बाद गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम समापन के बाद बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने यज्ञ में आहूूति दी।
विज्ञापन

गायत्री परिवार की ओर से आयोजित महायज्ञ समापन के बाद पालिकाध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने कंबल वितरित किया। मौके पर रतनलाल अग्रहरि, संतोष मोदनवाल, राकेशचंद्र, मदनलाल, अंबिका, माता स्वरूप, सियाराम मिश्रा, राजा दूबे अशोक पांडेय आदि रहे। ऊंज क्षेत्र के अभोली के प्रधान संघ अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद ने ठंड से बचने के लिए गरीबों को कंबल बांटा। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को साड़ी, स्वेटर और युवाओं समेत बुजुर्गों को इनर, कंबल और मोजा दिया। वितरण के दौरान उन्होनें कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता है। इस मौके पर विक्रम शुक्ला, नानक शुक्ला, रंजन शुक्ला, बारीलाल गौतम, प्रेमचंद सरोज, हरिओम सिंह आदि रहे। इसी तरह चौरी क्षेत्र के जमुवा के ग्राम प्रधान आशुतोष यादव ने 50 गरीबों को कंबल बांटे। इस मौके पर अमित कुमार, हौसिला यादव, विजय गुप्ता, संतोष यादव, प्रदीप यादव आदि रहे। चांदी गहना गांव में प्रधान कपिल यादव ने 75 गरीबों को कंबल वितरित किया। लेखपाल अरुण कुमार, जीत नारायण, ताराशंकर,राजू, श्रीराम यादव, रामजीत पटेल, विजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें