फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: नान इंटरलाकिंग कार्य संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। परसीपुर -भदोही के बीच नान इंटरलाकिंग कार्य समाप्त होने के बाद शुक्रवार को मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे (सीआरएस) सतीश कुमार पाठक ने नए ट्रैक पर 120 की गति से ट्रेन चलाकर नए ट्रैक का परीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्टेशनों पर स्थापित पैनल कक्ष में स्थापित व्यवस्था और अन्य तकनीकों का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नान इंटरलाकिंग कार्य संपन्न होने के बाद वाराणसी से जंघई तक दोनो ट्रैकों पर ट्रेनें संचालित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे सीआरएस विशेष सैलून से भदोही स्टेशन पहुंचे। विधिवत पूजन अर्चन के बाद मशीन ट्राली से मातहतों संग नए ट्रैक का निरीक्षण करते हुए परसीपुर तक गए। निरीक्षण के बाद दोपहर 2.15 बजे स्पेशल टेस्टिंग ट्रेन को 120 किमी की रफ्तार से नए ट्रैक दौड़ाकर परीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कोई खामी नहीं नजर आई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भदोही स्टेशन पर स्थापित नए पैनल कक्ष, सिस्टम आदि देखा और आवश्यक निर्देश दिए। ड्यूटीरत स्टेशन मास्टर से नए सिस्टम की संचालन विधि के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली।
उधर इस कार्य के लिए शुक्रवार को इस रेलखंड पर एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। चार गाड़ियों को जहां रद कर दिया गया था वहीं कई प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाया गया। इसके चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरएस के साथ आए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सतीश कुमार ने स्टेशन की साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्था को लेकर मातहतों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि परिसर को साफ सुथरा रखें तथा यात्रियों सुविधाओं का पूरा ध्यान दें। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (रेल) मुख्य अभियंता, सहायक सुरक्षा आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें