फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोच बदलें तो देश की बदलेगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। विश्व शौचालय दिवस पर सोमवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में स्वच्छता सेमिनार में लाभार्थियों, शिक्षकों, प्रधानों और सेक्रेटरी को योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
डीएम राजेंद्र प्रसाद ने ओडीएफ क्लीनिक का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार घर-घर शौचालय बनवा रही है। सबको उसका उपयोग करने से सरकार की मंशा पूरी होगी। उन्होंने कहा कि सोच बदलने से ही देश की तस्वीर बदलेगी। कहा कि गांव में अगर 99 व्यक्ति शौचालय का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन एक भी व्यक्ति छूटा है तो उससे भी गंदगी फैलेगी। प्रधानों और सेक्रेटरी से कहा कि खुद जागें और दूसरे को जगाएं, इसके लिए गांव में निगरानी समिति बनाएं। खुले में शौच करने से समाजिक, आर्थिक, मानसिक बेइज्जती होती है। डीएम ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लेने का संकल्प लें। हैंडवाश शिक्षकों को स्वच्छता का ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी की कमाई का 75 फीसदी पैसा सिर्फ दवाईयों पर खर्च होता है। शौचालय और साफ-सफाई से दवाई के खर्च को बचाया जा सकता है। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, नागेंद्र सिंह ने भी लोगों को शौचालय के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। संचालन सरोज पांडेय ने किया। शौचालय के फायदे को लेकर नुक्कड़ नाटक मंचन किया गया। मौके पर संतोष सिंह, धीरज सिंह, योगिता हेमकर, मुन्ना पांडेय, बीएल पाल, राजेंद्र मिश्र शंकराचारी, रामधनी यादव, अरविंद पाल, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट करने वाले ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, आंगनवाड़ी, शिक्षक, आशा सम्मानित हुईं। ब्लॉकवार 10 से 15 नामित लोगों को प्रमाणपत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने केवटाहीं के प्रधान सूयर नारायण पांडेय, सेक्रेटरी संजय सिंह चौहान, हेडमास्टर ओम प्रकाश विश्वकर्मा, आशा विमला देवी, आंगनबाड़ी उमा देवी के अलावा सेक्रेटरी धर्मेंद्र कुमार पाल, दशरथ पाल समेत अन्य को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



परदेशी ने गाया स्वच्छता गीत
ज्ञानपुुुर। वीएनजीआईसी मैदान पर आयोजित विश्व शौचालय दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले के भोजपुरी गायक राजेश परदेशी को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने पुष्प गुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान परदेशी ने स्वच्छ भारत बनावे बदे शौचालय जरूरी बा...गीत सुनाया तो लोगों ने तालियां बजाकर सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें