फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बकाया वसूली अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विद्युत विभाग अधिकारियों की ओर से सोमवार को नगर क्षेत्र में चलाए गए सघन जांच अभियान में 32 बकाएदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। इस दौरान जांच टीम ने 6.12 लाख रुपये की वसूली भी की। कार्रवाई से मोहल्लों में खलबली मची रही। जांच कर रहे एसडीओ (विद्युत) गोविंद प्रसाद ने कहा कि विभाग विद्युत चोरी पर रोकथाम के लिए कारगर कदम उठा रहा है। बकाया वसूली होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अपने आप सुधर जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय जांच कार्रवाई लगातार जारी है लेकिन गत दिनों दशहरा और दीपावली के चलते कुछ दिन के ब्रेक के बाद सोमवार से पुन: कार्रवाई प्रारंभ की गई। विभागीय टीम स्टेशन रोड़, मुल्ला तालाब, पीरखांपुर, काजीपुर रोड़, मशाल टाकीज आदि रोड आदि पर गई। इस दौरान कटिया कनेक्शनों पर विशेष ध्यान देते हुए बड़े बकाएदारों से वसूली की गई। भारी संख्या में बकाएदार या तो घर पर नहीं मिले अथवा जांच की बात सुनकर घरों से भाग खड़े हुए।
एसडीओ ने बताया कि 12 उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक किया गया। पांच लोगों के मीटर घरों के बाहर लगाए गए। जबकि भुगतान न करने पर 32 के कनेक्शन काट दिए गए। कहा कि ये वे बकाएदार हैं जो पूर्व में भी भुगतान का आश्वासन दे चुके थे। एसडीओ ने बताया कि उन लोगों के यहां भी जा रहे हैं, जो नियमित बिल भुगतान करते हैं। शासन के निर्देशानुसार ऐसे उपभोक्ताओं का आभार जताते हैं। अभियान में जेई धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद यादव, आरबी भारती समेत कुल एक दर्जन लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें