फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों ने दुकानदार को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर नहर पर शुक्रवार को दोपहर में एक बीयर की दुकान के समीप एक अन्य दुकान के संचालक को युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। राजन कुमार बरनवाल ने आरोप लगाया कि उसकी दुकान के सामने घोसिया निवासी राजन गौतम, आशुतोष गौतम, हृदय गौतम, पन्नू गौतम समेत छह लोग शराब पी रहे थे। मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मारपीट करने वालों पर केस दर्ज कर लिया। उक्त दुकान को लेकर आसपास के लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि दुकान पर आए दिन दारूबाज विवाद करते हैं। विभाग उक्त दुकान को नहीं हटाएगा तो कभी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें