फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 ग्रामीण कोटेदारों को ई-पास मशीन वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुरानी कलेक्ट्री परिसर में स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को ग्रामीण इलाकों के 36 कोटेदारों को ई-पॉस मशीन का वितरण किया गया। पूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव ने वितरण करते हुए कहा कि इससे अनाज वितरण में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद एक सप्ताह के अंदर सभी ग्रामीण दुकानों पर ई-पॉस मशीन लग जाएगी। जिससे पात्र कार्डधारक अंगूठे के सहारे अनाज पाएंगे। इसमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। जिले के 561 ग्रामसभाओं और सात नगर निकायों में करीब 711 कोटे की दुकानें संचालित हैं। नगरीय दुकानों पर छह माह पूर्व से ही पॉस मशीन से अनाज का वितरण किया जा रहा है। अनाज वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर ई-पास मशीन से अनाज वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें