भदोही । दीपावली के अवसर पर नगर के अजीमुल्लाह चौराहे पर बुधवार की शाम 11 हजार दीपों की सजावट कराई जाएगी। इस आशय का निर्णय सोमवार की शाम रामसहायपुर स्थित पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल के आवास पर एक बैठक में लिया गया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम चंद्र जी जब लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचे थे तो अयोध्यावासियों ने चारो ओर दीप सजाकर उनका भव्य स्वागत किया था। इस परंपरा को निभाते हुए कालीन नगरी के लोग बुधवार की शाम 5 बजे अजिमुल्लाह चौराहे पर दीप सजाएंगे। पालिकाध्यक्ष ने सभासदों और पार्टी कार्यकर्ताओं से इसमें सहयोग और भागीदारी की अपील की। बैठक में विनीत बरनवाल, अमित जायसवाल, भरत जायसवाल, अजय सिंह, अरविंद मौर्य, सुरेश जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, राजेश जायसवाल, अरुण जायसवाल, जावेद कुरैशी, मंगरु चौहान आदि उपस्थित रहे।