फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम का छापा, प्लॉस्टिक निर्मित सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के दुर्गागंज तिराहे के समीप शुक्रवार को एडीएम राम सिंह वर्मा ने प्रतिबंधित प्लॉस्टिक और थर्माकोल के खिलाफ जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। एक दुकान पर छापेमारी कर 50 किलो से अधिक प्लॉस्टिक और थर्माकोल निर्मित सामान बरामद कया। दुकानदार पर 20 हजार जुर्माना लगाया गया। चेतावनी दी गई कि भविष्य में प्लॉस्टिक निर्मित सामान बिका तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिबंध के बाद भी जिले में धड़ल्ले से बिक रहे पॉलिथीन और थर्माकोल की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे एडीएम राम सिंह वर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र दूबे ने दुर्गागंज तिराहे के समीप राजकुमार की दुकान में छापा मारा। वहां एक कमरे में 50 किलो से अधिक प्रतिबंधित थर्माकोल और प्लॉस्टिक का सामान मिला। एडीएम ने सभी सामान को जब्त कराकर नगर पंचायत को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। अचानक हुई कार्रवाई से कई दुकानदार दुकानें बंद कर गायब हो गए। अब तक नगर पालिका एवं नगर पंचायत के ईओ की ओर से कुछ दुकानों पर एक या दो किलो प्लॉस्टिक आदि बरामद किया गया, लेकिन उन्हें सिर्फ चेतावनी ही दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित सामानों की बिक्री को रोका जाएगा। गोपीगंज, भदोही नगर में कई व्यापारियों की शिकायत मिली है, जो खुलेआम थर्माकोल और प्लॉस्टिक के सामान बेच रहे हैं। संबंधित दुकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें