फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त बैंककर्मी पर दर्ज होगा धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत ने बुधवार को तथ्य छिपाकर नौकरी पाने वाले बर्खास्त बैंक कर्मचारी समेत तीन के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अभोली विकास खंड के सेमरा गांव निवासी राम सजीवन सरोज ने अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ सिंह के माध्यम से जेएम प्रथम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था कि बैजनाथ पुत्र स्व. मातादीन, सूरजनाथ पुत्र लौधर ने कूटरचित तरीके से अजीत कुमार पुत्र सूरजनाथ को बैंकिग परीक्षा में उत्तीर्ण कराया और उसके बाद यूको बैंक की शाखा जौनपुर में क्लर्क पद पर उसकी तैनाती हुई। मामला संज्ञान में आने के बाद बैंक की ओर से विजिलेंस से जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही मिलने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। अभिलेख एवं साक्ष्य के अवलोकन के बाद जेएम प्रथम पवन सिंह ने आरोपी अजीत कुमार, बैजनाथ और सूरजनाथ के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें