फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह पर किया गया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर बुधवार को स्वर्णकार समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक नगर स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामरक्षा सेठ ने कहा कि 17 दिसंबर को स्वर्णकार समिति की ओर से सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। बैठक का संचालन अरुण सोनी ने किया। इस मौके पर सुधीर वर्मा, ओम प्रकाश सेठ, राजेश सेठ, वतन सेठ, जोगेश सेठ, प्रेम चंद सोनी, बबलू सेठ, रविंदर सोनी, चंदन सेठ, रामू सेठ आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार नगर के पूरे भागवत में बिंद समाज विकास परिषद की सामूहिक विवाह को लेकर केंद्रीय कार्यालय में हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार बिंद ने बताया कि 28 नवंबर को सामूहिक विवाह के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर मूलचंद बिंद, राज कुमार, देवराज, आनंद प्रसाद, उदल, बसंत बिंद, राज कुमार, इंद्रजीत, कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें