ज्ञानपुर। खंड शिक्षा अधिकारी भदोही जंगीलाल मौर्य ने बुधवार को ब्लॉक के कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय गिरियां और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहुतरा खुर्द का निरीक्षण के दौरान वहां बिना सूचना के शिक्षक मजहरूल इस्लाम अंसारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षक से स्पष्टीकरणम मांगा गया है। प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के शिक्षक का कार्यभार ग्रहण न कराएं। इस दौरान स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता, साफ-सफाई, यूनिफार्म वितरण, विद्युतीकरण, शौचालय आदि का सत्यापन किया जो संतोषजनक मिला। निरीक्षण में प्रधान प्रभावती देवी के पति बच्चों को पढ़ाते मिले। उन्होंने प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि अगर हर गांव के प्रधान स्कूल के पठन-पाठन को लेकर जागरूक हों तो बच्चों का भविष्य संवरे।