घोसिया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज औराई में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा है मिशन के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया। छात्रों ने आसपास उगी झाड़ियों को साफ किया। इसके अलावा लैब, स्टोर, बाथरूम और प्रसाधन कक्ष को भी साफ किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने कहा कि साफ-सफाई को नियमित कार्यों में शामिल करने की जरूरत है। खुद साफ करने के साथ ही आसपास के लोगों को जागरूक करना चाहिए। मौके पर एके सिंह, एसपी श्रीवास्तव, कमलेश मणि आदि रहे।