ज्ञानपुर। क्षेत्र के रोही गांव निवासी दर्जनभर लोगों ने वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को डीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की। गांव के राजेंद्र, लालबहादुर, भागीरथी, जिलाजीत समेत दर्जनभर लोगों का आरोप है कि पूर्व प्रधान के समय में विकास के पैसे का गमन किया गया था। वहीं वर्तमान प्रधान भी शौचालय, आवास समेत अन्य विकास कार्योँ का पैसा गमन कर ले रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत कर जांच कराने की मांग उठाई।