फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाधी जयंती पर रैली निकाल कर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही/नईबाजार। भदोही नगर पालिका परिषद और नई बाजार नगर पंचायत द्वारा गांधी जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। नई बाजार में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई, जबकि भदोही नगर पालिका से स्वच्छता पर आयोजित निबंध, कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नई बाजार में सुबह नौ बजे पंचायत कार्यालय श्री गोपाल विद्या मंदिर और बाल विद्या निकेतन के छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियों के साथ नगर भ्रमण किया और स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली में अध्यक्ष विजय सोनकर, ईओ सोनल जैन, सुदर्शन सिंह यादव, रमेश चंद्र यादव के अलावा संतराम यादव और सभासद गुड़िया मौजूद रहीं। भदोही नगर पालिका ने ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा है के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। वहीं, नगर पालिका भदोही में अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। निबंध में लायबा नूर, स्तुति बरनवाल और कंचन यादव (ज्ञानदेवी कॉलेज), बुशरा बानो, शबीना, फायजा (गर्ल्स कॉलेज), मो.गुलाम गौस, सचिन गुप्ता, मो. शमीम खां (एमए समद कॉलेज) क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इसी प्रकार कला में प्रीति पाठक, काजल कश्यप एवं तायबा (ज्ञानदेवी कॉलेज), सोनम परवीन, मंतशा बानो, मुस्कान बानो (भदोही गर्ल्स कालेज) और एजाज खां, मो. शमीम खां, मो. अफजल (एमए समद कॉलेज) को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर रियासत अली, नीलम सिंह, अर्चना दीक्षित, अनुपमा सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, कंचन उपाध्याय, राधा त्रिपाठी, जियाउल्लाह, चांद खां, हसीब खां, करुणाशंकर दूबे आदि मौजूद रहे। उधर, सपा कार्यकर्ताओं ने सुबह इंदिरा मिल चौराहे स्थित गांधी चौक की साफ-सफाई कर दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सत्य और अहिंसा की सीख पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने देशवासियों को इस तरह एक सूत्र में बाधा कि अंग्रेजों को भागने को विवश होना पड़ा। इस दौरान डॉ. आरके पटेल, शोभनाथ यादव, सूरज प्रसाद यादव, सूर्यप्रसाद यादव, धर्मेंद्र यादव, तेेेेजबहादुर यादव, आनंद यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे। इसी तरह चंबल घाटी विनोबा भावे मिशन के सदस्यों ने मूंसीलाटपुर में गांधी जयंती मनाई और राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें