फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में 992 गावों की हुई फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. जेसी सरोज ने कहा कि 31 अगस्त तक 1037 गांवों में से 992 की फीडिंग हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर बचे हुए गांवों की फीडिंग हो जाएगी। उसके बाद शासन के निर्देश पर कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। शनिवार को औराई सीएचसी परिसर में अमर उजाला से बातचीत के दौरान योजना की प्रगति के बारे में उन्होंने जानकारी दी। बताया कि 74 हजार 278 के सापेक्ष 71 हजार 718 लाभार्थियों की फीडिंग कराई जा चुकी है। जिन गांवों में अभिलेखीय त्रुटि है, वहीं मुश्किल हो रही है। बताया कि लाभार्थियों का सर्वे 27 अप्रैल से शुरू हुआ था, जो पूर्ण कर लिया गया है। बताया कि जिले के अभोली में 89, सुरियावां में 129, भदोही में 248, औराई में 237, डीघ में 169 गांवों की फीडिंग कराई जा चुकी है। कहा कि जिले के चार प्राइवेट और दो सरकारी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन योजना में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें