फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर 2019 में परिणाम होंगे बुरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय डाक विभाग संघ (जीडीएस) के बैनर तले डाककर्मियों ने लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी कामकाज ठप रख विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वह काम पर नहीं लौटेंगे। इसका खामियाजा सरकार को 2019 में भुगतना पड़ेगा। डाककर्मियों की हड़ताल से ऊंज, गोपीगंज, जंगीगंज, कोइरौना, ज्ञानपुर, भदोही, महराजगंज, सुरियावां, औराई समेत अन्य ग्रामीण डाकघरों पर कामकाज पूरी तरह ठप रहा। डाक सेवकों ने कहा कि सातवें वेतन के साथ ही कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट लागू की जाए। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक को केंद्रीय कर्मचारी का दर्जा दें। हड़ताल के चलते चौथे दिन भी पार्सल, पत्र ,रजिस्ट्री, मनी ऑर्डर समेत अन्य कार्य प्रभावित रहे। इस मौके पर राजबहादुर यादव, प्रेमधर मिश्रा, पवन कुमार, अरविंद पांडेय, पंचलाल, गुलाब विश्वकर्मा, दिनेश शुक्ला ,निर्मल शुक्ला, विजयशंकर विश्वकर्मा, जगदीश तिवारी, संजय यादव, बुधई राम, अवध नारायण, लालबहादुर बिंद, विश्वजीत दुबे, साधु राम, विजयशंकर बिंद, राजेंद्र बहादुर, अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें