ज्ञानपुर। मनीषी परिषद की ओर से रविवार को मिश्रा मार्केट परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वृद्धजनों के योगदान पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी का आगाज डॉ. सुरेश मंजुल के मंगलाचरण एवं कैलाशनाथ चौबे के वाणी वंदना से हुआ। वक्ताओं ने वर्तमान समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के प्रबुद्धजनों से सहयोग का आग्रह किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त परिवहन आयुक्त रामाश्रय तिवारी ने कई अहम बिंदुओं पर वार्ता की। इस मौके पर डॉ. बी पांडेय, विद्यापति शुक्ल, शीतला प्रसाद पांडेय, शिवनरेश मिश्र, केेशव प्रसाद मिश्र, आरके त्रिपाठी, पारसनाथ मिश्र, कृष्णावतार त्रिपाठी, अशोक कुमार मिश्र, भारतेंदु द्विवेदी , एसके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।