फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी-अधूरी तैयारी संग आज से सेमराध में कल्पवास

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। काशी और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराधनाथ में एक माह तक चलने वाले कल्पवास मेले का आगाज सोमवार को आधी-अधूरी तैयारियों के साथ हो जाएगा। डीएम के सख्त निर्देश के बाद भी विभाग लापरवाह बने हैं। मेलास्थल पर न तो चकरप्लेट बिछीं और न अन्य कार्य कराए गए। बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग सिर्फ चिन्हांकन कर शांत हो गया है। 14 जनवरी 1996 में ब्रह्मलीन स्वामी राम शंकर दास ने स्वयंभू बाबा सेमराध नाथ की प्रेरणा से कल्पवास मकर माघ मेले की शुरूआत किया था। धीरे-धीरे इसकी देखरेख की जिम्मेदारी प्रशासन ने अपने हाथों में ले लिया। हरिद्वार ,नासिक,उज्जैन और प्रयागराज के बाद सेमराध ही ऐसा पवित्र स्थान हैं जहां कल्पवास का मेला लगता है। 23 वें वर्ष होने वाले कल्पवास के आयोजन को लेकर गत दिनों मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अफसरो संग बैठक हुई। इसके बाद डीएम ने सभी संबंधित विभाग के अफसरों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया लेकिन अब तक एक भी काम शुरू नहीं हो सका। सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी गंगा पूजन और ध्वजारोहण से मेले का शुभारंभ करेंगे जबकि तैयारी अब तक शून्य ही है। तैयारियों पर नजर डाली जाए तो मेला क्षेत्र में सबसे पहले पीडब्लूडी बिभाग का कार्य रास्ता बनाने का होता है इसके बाद ही दूसरे बिभाग वहा कार्य आगे बढ़ा सकते है लेकिन लापरवाही के चलते निर्देश के बाद भी अब तक विभाग मात्र रास्ते का चिन्हांकन कर नदारद है। विभाग को अब तक रेत में चकरप्लेट बिछाकर रास्ते का कार्य पूर्ण कर लेना था। मेला आयोजन समिति के प्रमुख स्वामी करुणा शंकर दास ने बताया की दो जनवरी पौष पूर्णिमा से कल्पवासी पहुंच जाएंगे। रास्ते के अभाव में आगे का कार्य नहीं बढ़ रहा है। जिला पंचायत समेत कुछ विभाग आए लेकिन रास्ता न मिलने पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें