फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों तहसीलों में बंटेगा कर्जमाफी का प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी किसान ऋण मोचन योजना के तहत द्वितीय चरण में साढ़े चार हजार किसानों को शुक्रवार से ऋण माफी का प्रमाणपत्र मिलेगा। छह अक्टूबर को औराई, नौ को भदोही और 10 को ज्ञानपुर तहसील में प्रमाणपत्र दिया जाएगा। तहसीलों में सिर्फ 200 किसान प्रमाणपत्र पाएंगे जबकि शेष बचने वालों को बैंकों में दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र को अमली जामा पहनाने के लिए पिछले दिनों विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पहले चरण में करीब साढ़े तीन हजार किसानों को ऋण माफी का प्रमाणपत्र दिया था। उसके बाद, प्रशासन की ओर से द्वितीय चरण के किसानों का चयन किया गया। अब छह अक्टूबर से उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण में साढ़े चार हजार किसानों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। छह अक्टूबर को औराई तहसील, नौ अक्टूबर को नेशनल इंटर कॉलेज भदोही जबकि 10 को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में किसानों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। किसानों को दिक्कत न हो, इसके लिए तहसीलों में करीब 200 किसानों को ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। बचे किसानों को बैंकों पर ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मालूम हो कि ऋण माफी योजना के तहत जिले के 22 हजार किसानों को लाभ देने के लिए चिह्नित किया गया था। जांच के दौरान प्रथम चरण में 2800 तो दूसरे चरण में आठ हजार किसानों पात्र नहीं मिले, जिसके चलते उनको लाभ नहीं दिया गया। दूसरे चरण में साढ़े चार हजार किसानों का करीब 29 करोड़ कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें