फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो करोड़ से बनेगी जिले की आठ सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण अंचलों की आठ जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़कों का सवा दो करोड़ से कायाकल्प होगा। पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। सांसद के प्रस्ताव पर सड़कों को बनाने की मंजूरी मिली है। बारिश के बाद यह सड़कें बननी शुरू हो जाएंगी, जिससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सरकार ने भले ही सड़कों का जाल बिछाने का दावा कर रही थी लेकिन ग्रामीण अंचलों की 90 फीसदी सड़कों की हालत दयनीय थी। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद ग्रामीण सड़कों की बदहाली दूर करने की कवायद तेज हो गई है। करीब दो माह पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की ओर से 25 से अधिक ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। उक्त प्रस्ताव पर माह भर पूर्व शासन से मुहर लगी और 13 सड़कों को पीएमजीएसवाई के तहत बनाने के लिए कहा गया। दो दिन पूर्व जिले की आठ प्रमुख सड़कों को बनाने की हरी झंडी मिली। आठों सड़कों पर करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। दो किमी लंबाई वाले जीटी रोड से पुरुषोत्तमपुर मार्ग, 20.73 लाख, मानिकपुर से उगापुर मार्ग पर 75 लाख, वाराणसी-भदोही मार्ग पर जगदीशपुर से नरतपुर पर 25 लाख खर्च होंगे। इसी तरह, जीटी रोड से मटकीपुर, जीटी रोड से लीलापुर, एलडी रोड से समधा खास मार्ग, ज्ञानपुर- गोपीगंज मार्ग से उमरिया काशीरामपुर मार्ग और जीटी रोड से परानापुर मार्ग बनेंगे। बताते चलें कि जिन मार्गों को बनाने के लिए धन स्वीकृत हुआ है वह एक दशक से जर्जर थे। कई बार ग्रामीणों ने उक्त मार्गों को बनवाने की मांग भी कर चुके हैं। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जिले में एक भी सड़क गड्ढायुक्त नहीं रहने देंगे। विभिन्न मदों से सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें