ज्ञानपुर (भदोही)। जिलाधिकारी विशाख जी कि अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वच्छता समिति और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानाचार्यों की बैठक ली। इसमें सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि वह अपने स्कूलों में खुले में शौच न करने की शपथ दिलाएं।
डीएम ने कहा कि 31 दिसंबर तक जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने की प्रक्रिया चल रही है। कहा कि आज का विद्यार्थी ही नागरिक है, तथा नवीनता से सरोकार उनकी आदत में शुमार होता है, इसलिए अभियान की सफलता तथा खुले में शौचमुक्त की परिकल्पना साकार करने में इनकी निर्णायक भूमिका होती है। ज्यादातर स्कूलों में शौचालय न होने से छात्र-छात्राओं को विवशवता में खुले में शौच जाना पड़ता है। जिन स्कूलों में शौचालय न हो वहां बनवाए जाए। डीएम ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में 21 से 25 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छ भदोही, सभ्य भदोही का आयोजन कराने के लिए कहा। 21 अगस्त को प्रत्येक विद्यालयों में स्वच्छता की पेटिंग प्रतियोगिता कराएं। ब्लॉक के बाद जिलास्तर पर बेहतर पेटिंग बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
खटारा वाहनों में बच्चे दिखे तो दर्ज होगा केस
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल प्रबंधन, परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक हुई। इसमें खटारा वाहनों में बच्चों के स्कूल ले जाने पर नाराजगी ज ताई गई। डीएम ने स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों से कहा कि मैजिक वाहन में बच्चों को स्कूल ले जाना ठीक नहीं है। पूर्व की घटित हादसों को देखते हुए भविष्य में ऐसे वाहन में बच्चों को न ले जाया जाए। चेतावनी दिया कि स्कूल संचालक वाहनों को बदलें अन्यथा उन पर केस दर्ज किया जाएगा।