फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण को लेकर आधारभूत सूचना न देने पर जिले के 73 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों को डीआईओएस ने अल्टीमेटम दे दिया है। 25 जुलाई तक संबंधित सूचनाएं न देने पर राजकीय, शासकीय के प्रधानाचार्यों का वेतन रोका जाएगा जबकि वित्तविहीन की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रत्येक वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की कवायद पूर्व से ही शुरू हो जाती है। एक साल पूर्व से निदेशालय स्कूलों के भौगोलिक स्थिति का अवलोकन करने के लिए सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड कराई जाती है। करीब पखवारे भर पूर्व डीआईओएस कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर सूचनाएं मांगी गई थी लेकिन अब तक 172 स्कूलों में 99 ने ही जानकारी उपलब्ध कराई। शासकीय 10, राजकीय 29 और 34 वित्तविहीन स्कूलों ने सूचना नहीं दी। लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए डीआईओएस ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य 25 जुलाई तक जानकारी कार्यालय में दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें