फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीतामढ़ी में 51 बेटियों की होगी शादी, पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी में सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से 20 फरवरी 2025 को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें कमजोर आय वर्ग की 51 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेगी। शुक्रवार से श्री सीता समाहित स्थल मंदिर कार्यालय में विवाह के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि सामूहिक विवाहोत्सव में हिस्सा लेने के लिए भदोही के साथ वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, प्रतापगढ़, चंदौली सहित पूर्वांचल के अन्य जिले के लोग भी पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण निशुल्क है। बताया कि सामूहिक विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए वर और कन्या की उम्र सरकारी नियमानुसार होना जरूरी है। लड़की कम से कम आठवीं और लड़का दसवीं पास होना जरूरी है। पंजीकरण के लिए लड़की और लड़के का आधार कार्ड, तीन फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान की ओर से सत्यापित निवास प्रमाण पत्र के साथ माता और पिता का आधार कार्ड आवश्यक है। ट्रस्ट की ओर से सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों को गृहस्थी के सामान प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें