फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग निर्माण पर खर्च होंगे 51.33 लाख

Mon, 01 Aug 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद  बोर्ड की बैठक में शनिवार को   नगर के कई मोहल्लों में इंटरलाकिंग मार्ग निर्माण के साथ साथ अंडरग्राउंड नाली और पटरी निर्माण के लिए निविदा कराए जाने को हरी झंडी दी गई। कई मोहल्लों में पाइपलाइन विस्तार कराए जाने को भी प्रस्तावित किया गया।         आज की बैठक में मथुरापुर  मोहल्ले में कई कार्यों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में ईओ सतेंद्र प्रकाश ने प्रस्तावित किया कि मथुरापुर में तेजू के मकान से मो.नसीम के मकान तक 2.85 लाख से, मस्जिद के बगल से मो.गुलाम के मकान से सुलेमान के मकान तक 1.66 लाख, मुनौवर अली के मकान से हाजी फिरोज के गेट तक 1.10 लाख, गोल्हण मुनीब के मकान से अनवर अली के मकान होते हुए हाजी फिरोज के अहाता तक 9.84 लाख,  अब्दुल हमीद के मकान से मो.मोइन के अहाता तक 17.73 लाख, मो.साबिर के मकान से मो.ईदू के मकान तक तथा स्व.मो.सुलैमान के मकान से नईबाजार मुख्य मार्ग तक 2.28 लाख, तथा नईबाजार ईदगाह से पश्चिम नई मस्जिद तक 15.87 लाख से अंडर ग्राउंड नाली, इंटरलाकिंग पटरी के निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिसे उपस्थित सदस्यों ने पारित कर दिया।
 इसके अलावा वार्ड संख्या 8 बाजार सरदार खां के गुलाल तारा में पाइपलाइन विस्तार के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। आलमपुर, नईबस्ती, बकुचियां में भी निर्माण कार्यों की संस्तुति की गई है। बैठक में पालिकाध्यक्ष के विरोधी सभासदों शफीक अहमद, प्रदीप कुमार, हसनैनल अंसारी, हफीजुल्लाह शाह, शीला देवी,  शिवशंकर सरोज, रवींद्र मौर्य आदि ने यह कहकर हिस्सा नहीं लिया कि वे बैठक के समय से लेकर आधे घंटे तक सदन मे मौजूद रहे लेकिन अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष नहीं आ सकीं थी। 
विज्ञापन

इस पर वे बैठक से उठ कर चले गए। इस सवाल पर पालिकाध्यक्ष महलका सिद्दीकी ने कहा कि बैठक की उपस्थिति पंजिका पर इन सभी सभासदों ने हस्ताक्षर तो किए हैं। यदि उन्हें बैठक में शामिल नहीं होना था तो वे हस्ताक्षर ना करते। बैठक का संचालन ईओ ने किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें