घोसिया। एक माह पूर्व आम लदे ट्रक लूटकांड में औराई पुलिस ने मुख्य आरोपी की गोशाला बीरमपुर-वाराणसी से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। 28 मई को अशोक कुशवाहा पुत्र भोला प्रसाद कुशवाहा निवासी बेलाहा-सेमारिया रीवां-मध्य प्रदेश ने मुकदमा दर्ज कराया था कि चालक ट्रक पर आम लादकर औराई की ओर आ रहा था। चीनी मिल रोड पर बदमाश चालक को ट्रक से फेंककर आम समेत ट्रक को लूट ले गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी थी। इसमें आठ नामजद हुए थे। कोर्ट में सरेंडर करने पर आरोपी विवेक सिंह बीरमपुर-वाराणसी की निशानदेही पर लूट के बेचे गए आम के रुपये को गोशाला से बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक औराई अजय सेठ ने बताया कि बरामद रुपये को सील कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।