फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर घटतौली,कार्डधारकों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। नगर पंचायत खमरिया में कोटेदारों की मनमानी को लेकर कार्डधारकों ने शिकायत दर्ज कराकर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। कार्डधारक विवेक कुमार, बिहारीलाल, संजय, दीपक मोदनवाल, सुशीला देवी, शांति देवी ने बताया कि नगर में 13 दुकानदार और छह हजार से अधिक कार्डधारक हैं। कोटेदार निर्धारित तिथियों से वितरण न कर कार्डधारकों को दौड़ाते रहते है। दुकानें कब खोली जाएंगी और कब बंद की जाएंगी इसका कोई समय नहीं है। नगर में कोटेदारों की मनमानी, घटतौली नहीं रुक रही है। डीएसओ सीमा सिंह ने कहा कि कार्डधारकों की ओर से शिकायती पत्र अभी नहीं मिला है। मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञानपुर। कारागार स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को बंदियों ने भजन-कीर्तन कर पवन सुत हनुमान जी की आरती उतारी। जेलर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि 25 बंदी प्रत्येक मंगलवार को भजन-कीर्तन करते हैं। समापन होने पर बंदियों में प्रसाद का वितरण भी कराया जाता है। गोपीगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा ने अपना जन्मदिन मंगलवार को गोपीगंज नगर स्थित वृद्धा आश्रम में मनाया। सहयोगियों के साथ उन्होंने आश्रम में वृद्धजनों को अल्पाहार वितरित किया। इस मौके पर अनुराग कौशल, शैलेंद्र गुप्ता, महावीर उमर, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें