फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 48.47 लाख से बनेगा नाला, जल निकासी की व्यवस्था होगी बेहतर

विज्ञापन
ज्ञानपुर के फकीरान बस्ती में नाला का भूमिपूजन करते विधायक विपुल दूबे। स्रोत: नपं - फोटो : गिलौला ​​​स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर पंचायत की ओर से फकीरान बस्ती में जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है। शुक्रवार को 48 लाख 47 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नाले का निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इससे नगर की जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा गठबंधन की सरकार में गांव से लेकर नगर तक विकास हो रहा है। पेयजल, जल निकासी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समुचित विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। हर मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह नाला श्याम नारायण प्रजापति के घर से लेकर आद्या प्रसाद बिंद के घर तक लगभग 300 मीटर लंबाई में बनाया जाएगा। इससे लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, सभासद रमेश पासी, अशोक जायसवाल, गोरेलाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें