ज्ञानपुर। इस सीजन की अब तक की सबसे अच्छी बारिश शनिवार को हुई। चार घंटे की तेज बारिश में ग्रामीण सड़कें जहां जलमग्न हो गईं। वहीं निकायों में नालियों के सफाई की पोल खुल गई। सड़क, सर्विसलेन, खड़ंजा सब जलमग्न हो गया। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 45.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश ने धूप से राहत जरूर दिलाई है, लेकिन उमस भी खूब रहा।
जिले में शनिवार को हुई बारिश में वाराणसी-प्रयागराज के बाबूसराय के पास सर्विसलेन और अंभोली के स्कूल के रास्ते करीब एक फीट तक पानी भर गया। वहीं मोढ़ में बरसात के पानी निकासी को लेकर बाजारवासी आक्रोशित नजर आए। जिले में बीते एक सप्ताह से मौसम बदला है। बारिश से गांव की पगडंडी मांग कीचड़युक्त हो गई, जहां चलना दूभर रहा। वहीं भदोही तहसील गेट पर बारिश का पानी लगने से तहसील आने वाले लोगों को दिक्कतें हुई। इसी तरह बाबूसराय के ठेगीपुर कटका पड़ाव से गिर्द बड़गाव तक जाने वाली मार्ग और बाबूसराय सर्विस रोड बरसात के पानी जमा होने से आवागमन में दिक्कत हुई। हाईवे के नाले की सफाई न होने के कारण यहां अक्सर जलभराव होता है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज में ओवर ब्रिज झरना बन गया है। बारिश का पानी झरने की तरह गिर रहा है। इसी तरह खमरिया-माधोसिंह के जर्जर मार्ग के गढ्ढों पानी भर गया। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को बीते 24 घंटे में 45.2 एमएम बारिश दर्ज किया गया। मौसम में नमी होने से दो डिग्री तापमान में कमी आई। बताया कि आद्रर्ता अधिक होने से उमस का असर दिख रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में उमस से भी राहत मिलेगी।
-
इनसेट:
अधिकारियों का दावा फेल, पहली बरसात में खुली गई पोल
औराई। नगर पंचायत घोसिया के अधिकारियों की पोल पहली ही बरसात में खुल गई। यहां नाला सफाई का दावा 100 फीसदी का दावा हवा हवाई साबित हुआ। वार्ड-6 में करीब डेढ़ फुट तक बारिश का पानी लग गया। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई। इसी तरह वार्ड चार और पांच में जगह-जगह जल भराव हो गया। बारिश के बाद भदोही-मिर्जापुर मार्ग औराई कोतवाली से लेकर डाकखाने तक पानी में डूबी रही।