ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अपनी पांव समेट ली है। ऐसे में अब संभावित तिसरी लहर की अशंका से लोगों में टीकाकरण प्रति उत्साह बढ़ा है। उत्साहित लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर अपना और अपने परिवार को कोरोना से सुरक्षित कर रहें है। इस क्रम में मंगलवार को 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर 4000 के तहत 4511 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
इस दौरान 3515 लोगों ने प्रथम डोज जबकि 996 लोगों ने दूसरी डोज लगवाया । इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना का टीका खतरे को कम करता है। इसे हर व्यक्ति को लगवाने की जरूरत है। अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खत्म हो रही है। फिर भी सर्तकता जरूरी है।
औराई । केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान 250 छात्राओं ने वैक्सीन लगवाई।
प्राचार्य डॉ. वृज किशोर त्रिपाठी ने बताया कि मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान में पहले दिन लगभग 250 छात्राओं ने कोरोना टीका लगवाया। उन्होंने सीएचसी औराई के प्रभारी डॉ.मो.अशफ़ाक एवं पूरी टीकाकरण टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ रीना सिंह, डॉ. विनोद कुमार मिश्र, डॉ. लक्ष्मी यादव, डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्त, डॉ. सुचिता वर्मा, मोहम्मद आकिफ तौफीक, डॉ. कृष्ण कुमार डॉ. सोहन कुमार यादव, प्रवीण राय, जयकुमार, अनुज कुमार सिंह, डॉ. अमरनाथ, आदि लोग रहे ।
ज्ञानपुर। जिले में टीकाकरण के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा था लेकिन पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन न मिलने क्लस्टर योजना फेल हो चुकी है। गांवों के लोग भी अपने घरों से दूर टीकाकरण के लिए जिलाअस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चक्कर काट रहे है। इन केंद्रों सुबह से ही लंबी लाइन लग जाने से कई लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है । जिससे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। लखनो निवासी समाज सेवी कोको दूबे ने बताया है कि लखनो में दो दिन कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया,लेकिन पूरे गांव के लोगों को वैक्सीन नहीं लग सका । इससे लोगों एक किलोमीटर दूर जिलाअस्पताल ज्ञानपुर में जाना पड़ रहा वहां भी लंबी लाइन होने के चलते लोगों को वापस लौट जाना पड़ रहा है। ज्ञानपुर निवासी जितेंद्र तिवारी ने बताया है कि सुबह से लाइन में खड़े होने के बाद भी टीका नहीं लग सका ।