काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को दोनों पालियों में सेमेस्टर परीक्षा हुई। दोनों पालियों में बीसीए, एलएलबी और बीएड तृतीय सेमेस्टर, एमए प्रथम वर्ष में समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान और चित्रकला के द्वितीय प्रश्नपत्र जबकि एमएससी प्रथम वर्ष में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान की परीक्षा हुई। पहली पाली में पंजीकृत 1209 में 1174 परीक्षार्थी उपस्थित और 35 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 590 में 10 अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि दोनों पालियों में आंतरिक सचल दस्ता पीम ने भ्रमण किया।