फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 10 महीने में आए 435 मामले, 6-8 महीने में ही शादी टूटने की कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 10 थानों में 435 मामले ऐसे आए हैं जो शादी के छह से लेकर 8 महीने में ही टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं। हर दिन औसतन तीन से चार मामले पति-पत्नी से जुड़े आ रहे हैं। इसमें 85 फीसदी मामले मोबाइल संबंधी हैं। आठ साल से प्रेम संबंध के बाद एक प्रेमी युगल ने शादी की, लेकिन फिर मोबाइल चलाने को लेकर ऐसा मनमुटाव हुआ कि पति-पत्नी अलग रहने को अड़े हैं।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के एक गांव का यह मामला महिला थाने में पहुंचा था। इसी तरह एक पति की यह शिकायत थी कि उसकी पत्नी रील बनाती है। मोबाइल के इस युग में पति-पत्नी के रिश्तों की डोर कमजोर होती जा रही है। जिले के महिला थाने में इस साल जनवरी से लेकर अब तक 435 मामले आ चुके हैं। इसमें पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव, घरेलू विवाद या फिर छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से इतनी नाराजगी बढ़ना कि एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लेते हैं। महिला थाने में आए 435 मामलों में पुलिस के प्रयास से 250 जोड़ों को तो मिला दिया गया, लेकिन 125 जोड़ों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।
वहीं 20 मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई और 40 मामले जिला विधिक के परिवार परामर्श में भेजा है। जिले की ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, औराई, कोईरौना, ऊंज, दुर्गागंज और चौरी जैसे थानों में महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क के रूप में मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें