पॉलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर गहमागहमी के बीच संपन्न हो गई। दोनो पालियों में पंजीकृत 7251 अभ्यर्थियों में 432 अनुपस्थित रहे। रविवार को परीक्षा के मद्देनजर सुबह सात बजे से परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों की लंबी कतार लग गई। वीएनजीआईसी के मुख्य गेट पर लगाए गए डेस्क स्लिप को देखने के लिए छात्र-छात्राएं परेशान रहे। प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा हुई। पॉलिटेक्निक कॉलेज औराई के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में 7251 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 6819 उपस्थित और 432 अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सभी 10 केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुई।