फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रमाणपत्र नहीं देने वाले 43 शिक्षक वरिष्ठता सूची से होंगे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 421 शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया में 43 शिक्षकों की दावेदारी फंस गई है। तीन तिथियों पर काउंसलिंग के बावजूद इन शिक्षकों ने टीईटी उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र विभाग में जमा नहीं किया। इस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें 24 घंटे में प्रमाणपत्र जमा करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें वरिष्ठता सूची से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख 33 हजार बच्चों को पढ़ाने के लिए 4500 से अधिक शिक्षक तैनात हैं। पांच साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलता है। नियमानुसार हर साल वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति होनी चाहिए, लेकिन वर्ष 2009 के बाद से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है।
पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जूनियर विद्यालय में सहायक अध्यापक और जूनियर विद्यालय के सहायक अध्यापक को प्रधानाध्यापक बनाया जाता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 421 शिक्षकों की पदोन्नति के लिए 17, 18 और 25 नवंबर को काउंसलिंग की तिथियां तय की थीं। इनमें 99 शिक्षक ऐसे थे, जो स्पेशल टीईटी की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 46 शिक्षकों ने जरूरी प्रमाणपत्र जमा कर दिए, जबकि 53 ने अब तक प्रमाणपत्र नहीं दिया है। इस पर विभाग ने नाराजगी जताते हुए 24 घंटे का अंतिम मौका दिया है।
वर्जन
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 421 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी। काउंसलिंग के लिए तीन अलग-अलग तिथियां तय की गई थीं। स्पेशल टीईटी में शामिल 99 शिक्षकों में से 53 ने प्रमाणपत्र जमा नहीं किए हैं। 24 घंटे में प्रमाणपत्र जमा नहीं करने पर उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा। — शिवम पांडेय, बीएसए भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें