कालीन नगरी में कोरोना की रफ्तार धीमी होने लगी है। मंगलवार को नौ नए संक्रमित मरीज मिले जबकि 43 ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। इससे सक्रिय केस की संख्या 141 पहुंच गई है। नए मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट के मुताबिक औराई, घोसिया, नगरदह, दरवांसी, होलपुर और बाजार सलाबत खां में एक-एक मरीज मिले। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि संक्रमण धीरे-धीरे थम रहा है। वैक्सीनेशन का असर है कि तीसरी लहर अब सामान्य होने लगी है। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी तक कोरोना की पहली या दूसरी डोज न लगवाएं है वह केंद्रों पर जाकर लगवा लें।