फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 2.59 करोड़ से बनाए जाएंगे 4229 एकल शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में धन के अभाव में अधर में लटके 4229 एकल शौचालयों को पूरे होने की उम्मीद जग गई है। वित्तीय वर्ष खत्म होने से एक महीने पहले शासन ने लाभार्थियों की दूसरी किस्त जारी की थी। विभाग की ओर से छह-छह हजार रुपये की दर से दो करोड़ 59 लाख की धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजी जा रही है। पंचायत राज विभाग ने मार्च तक सभी शौचालयों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत की मुहिम तो दो दशक पहले से चल रही है। साल 2014 के बाद इसमें तेजी आई है। करीब पांच साल पहले 2020 तक जिले में दो लाख 81 हजार एकल शौचालय बनाए गए, हालांकि निगरानी न होने से धीरे-धीरे वह जर्जर हो गए। ग्राम पंचायतों की उदासीनता से शौचालय प्रयोग लायक भी नहीं बचे। सामुदायिक शौचालय बनाने से पहले ही सभी गांव खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। जर्जर शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के तहत मरम्मत भी कराई जा रही है। सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (सेक) सूची से छूटे पात्रों को लाभ देने के लिए शासन की ओर से हर जिलों में 2022-23 में आवेदन मांगे गए थे। इसमें 32 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया। 2022 में आवेदन की संख्या अधिक थी लेकिन लक्ष्य कम था। इससे 5200 पात्रों को एकल शौचालय का लाभ मिला। ब्लाॅकों से सत्यापन होने पर विभाग ने 5200 लाभार्थियों के खाते में दो चरणों में 12 हजार रुपये भेजे गए। 32 हजार आवेदनों में 5200 को लाभ मिल सका। 2023-24 में 9960, 2024-25 में करीब 15 हजार एकल शौचालय स्वीकृत हुए। तीन साल में एकल शौचालय की संख्या दो लाख 81 हजार से बढ़कर अब तीन लाख 10 हजार तक पहुंच गई है। साल 2025-26 में सात हजार एकल शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला। पहली किस्त जारी होने के बाद तीन हजार को दूसरी किस्त भेजी गई, लेकिन बजट की कमी के कारण चार हजार 229 को दूसरी किस्त नहीं जा सकी। जिससे एकल शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया। अब शासन से पैसा मिलने के बाद लाभार्थियों के खाते में भेजा जा रहा है।
इन ब्लॉकों में इतने शौचालय बनाने के लिए आया धन
ब्लॉक गांव संख्या
सुरियावां 43 685
ज्ञानपुर 61 389
भदोही 81 1184
औराई 105 1085
अभोली 44 628
डीघ 25 378
चार हजार 229 एकल शौचालय की दूसरी किस्त जारी की गई है। लाभार्थियों के खाते में छह-छह हजार के दर से भेजा जा रहा है। दो करोड़ 59 लाख की धनराशि जारी होगी। लाभार्थियों को हर हाल में मार्च तक शौचालय पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं। - बाल गोविंद शुक्ल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें