फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटाई-मड़ाई ने पकड़ी रफ्तार,घर पहुंचने लगा खरा सोना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मार्च से ही गर्मी की शुरुआत होने और दिनोंदिन मौसम के रंग बदलते देख किसानों ने गेहूं की कटाई-मड़ाई में भी तेजी दिखाना शुरू कर दिया है। जनपद के अधसिंख्य क्षेत्रों में कटाई के बाद मड़ाई कराकर मुंह के निवाले यानी खरे सोने को हरसंभव घर में पहुंचा लेने की मानो होड़ सी लग गई है। किसानों की जल्दबाजी को भांप ट्रैक्टर चालित थ्रेसर स्वामी भी भाव बढ़ाकर मेहनताना वसूलने से पीछे नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि कमरतोड़ मेहनत के बाद कर्ज आदि से खाद-बीज लेकर बोई गई गेहूं फसल को सही सलामत तैयार हो जाने की चिंता इस बात को लेकर सता रही थी कि बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी उत्पादन में कमी लाकर लागत भी न निकलने दे। गर्मी के साथ बह रहीं तेज हवाओं ने फसलों को तैयारी के अंतिम पड़ाव पर पहुंचा कर ही दम लिया। किसान मयपरिवार खेतों में समय बीता कर कटाई और मड़ाई कराने में पूरी ताकत झोंक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें