फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट से झुलसा प्राइवेट लाइनमैन,गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन



हाईटेंशन करंट से झुलसा प्राइवेट लाइनमैन
ट्रामा सेंटर किा रेफर, बचाव में जेई भी झुलसा,
अमर उजाला ब्यूरो
लालानगर। गोपीगंज नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित उपकेंद्र गिराई में सोमवार सुबह करेंट की चपेट में आने से एक प्राइवेट लाइनमैन झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराने के बाद हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लाइनमैन को बचाने में जेई भी झुलस गया।
विज्ञापन

गोपालपुर निवासी प्राइवेट लाइनमैन राजकुमार दुबे (20) उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33000 वोल्ट की लाइन में आई खराबी को स्थानीय जेई गोपाल दुबे की देखरेख में ठीक कर रहा था। तभी करेंट की चपेट में आने से वह झुलसकर नीचे गिर गया। इससे उपकेंद्र परिसर में अफरातफरी मच गई। आस-पास मौजूद रहे अन्य साथी लाइनमैनों ने जेई के सहयोग से किसी तरह राजकुमार को बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होते देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लाइनमैन को बचाने में जेई भी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें