फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति के पदाधिकारियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। मिर्जापुर रोड स्थित मंडी समिति में सचिव धीरेंद्र गुप्ता की देखरेख में आयोजित थोक विक्रेताओं की बैठक में पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान हाफ़िज अशरफ अध्यक्ष, आनंद जायसवाल, नियाज अहमद उपाध्यक्ष, मोहम्मद सलाम महामंत्री, सरताज आलम मंत्री, मोहम्मद पैगाम सचिव एवं मोहम्मद अशफाक संयुक्त सचिव बनाए गए।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि पदाधिकारियों का चयन होने से कृषि मंडी में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, जर्जर भवनों और शेड आदि के पुनर्निर्माण, पेयजल के लिए हैंडपंपों की मरम्मत को लेकर आ रही अड़चनों पर विराम लगेगा ही, व्यवस्थाएं भी आसानी के साथ मिलने लगेंगी। कहा कि मंडी में इन समस्याओं को लेकर आए दिन अधिकारियों और व्यापारियों में जो दूरी बनी रहती थी, अब आपसी सामंजस्य स्थापित कर हल निकालने में सफलता मिलेगी। उधर व्यापारियों ने समस्याओं के निराकरण की उम्मीद जताई। इस मौके पर व्यापारियों के साथ मंडी समिति के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें