चौरी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत बीआरसी में शनिवार को निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। निबंध में खुशी तिवारी प्रथम, आलोक मौर्य द्वितीय, महिमा मिश्रा तृतीय रहीं। चित्रकला में प्रियंका राय प्रथम, सार्थक द्वितीय, अजय कुमार तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में महेश कुमार प्रथम, नीरज मौर्य द्वितीय और तनू दूबे तृतीय रहीं। निर्णायक संतोष सिंह ने कहा कि विज्ञान ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्रीय ऊर्जा का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें एवं अधिक से अधिक ऊर्जा का संचयन करें। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बीएल पाल ने होनहारों को पुरस्कृत किया। मौके पर रत्नेश पांडेय, प्रहलाद तिवारी, संजय कुशवाहा, अरुण कुमार, अनिल कुमार सिंह, मोतीलाल, सुनील पांडेय, रेणु राय, कमलावती पाल आदि रहे। धर्मेन्द्र पाल