फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर महिलाओं की जांच के बाद बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। सोमवार को आयोजित बंध्याकरण शिविर में चिकित्सक के न पहुंचने पर महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। बताते हैं कि सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर बंध्याकरण के लिए 25 महिलाओं का पंजीकरण तो कर लिया गया, लेकिन दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचने वाली महिलाओं का आपरेशन चिकित्सक के न पहुंचने से नहीं हो पाया था। दिन भर इंतजार करने के बाद महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को पुन: केंद्र में शिविर लगाकर अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय की देखरेख में डॉ. गुलाब शंकर यादव ने महिलाओं का आपरेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें