भदोही। नगर स्थित एमए समद इंटर कालेज में परीक्षा देने के लिए घर से चला इंटरमीडिएट का छात्र ना परीक्षा केंद्र पहुंचा और ना ही शाम को अपने घर। मामला बुधवार का है। तब से परिजन बेटे को ढूंढ ढूंढ कर थक चुके हैं लेकिन गुरवार को भी उसका कुछ पता नहीं लग सका है। रामपुर (जौनपुर) के पचवल निवासी घर परिजनों की तहरीर रामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानीन कर रही है।
परीक्षार्थी अभिषेक दूबे के चाचा शैलेंद्र दूबे ने बताया कि वह बुधवार को डेढ़ बजे दिन भदोही के एमए समद इंटर कालेज परीक्षा देने के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं आया तो उसी दिन विद्यालय में जाकर जांच की। वहां प्रधानाचार्य ने बताया कि वह परीक्षा देने के लिए आया ही नहीं था। इस पर घर वाले और परेशान हो गए। इसके बाद से घर के सभी लोग बेटे को ढूंढने लगे, लेकिन उसका पता नहीं लग सका है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को घर के लोगों ने भदोही पुलिस के अलावा जीआरपी भदोही कोभी मामले से अवगत कराते हुए छात्र को ढूंढने की गुहार लगाई।