औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुकुलम संस्था की ओर से चल रहे सात दिवसीय योग शिविर का समापन बुधवार को किया गया। अंतिम दिन होने से साधकों ने बढ़चढ़ कर योगाभ्यास कर जीवन को निरोग बनाने का संकल्प लिया। गांधी पीजी कॉलेज आजमगढ़ के योग प्रशिक्षक डॉ. प्रशांत राय ने सूर्य नमस्कार के साथ ही कपाल भारती, अनुलोम-विलोम जैसे योगासनों प्रशिक्षण छात्राओं ने लिया। प्राचार्या डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी ने कहा स्वस्थ शरीर को निरोग रखने के लिए योग जरूरी है। बड़े-बड़े ऋषि-मुनि योग और तप से ही निरोग रहते थे। योग गंभीर बिमारियों को मात देने में सक्षम है, जिसे जनमानस को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. आराधना वर्मा, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. निशा मिश्रा, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, लक्ष्मी यादव, अमित कुमार, कृष्ण कुमार, अनुज कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।