फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की खामियों को जनता को बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को सभी प्रकोष्ठों की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, व्यापार सभा, महिला सभा, मजदूर सभा, अधिवक्ता सभा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को भाजपा की गलत नीतियों के बारे में बताया गया। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। 2019 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। विकास कार्यों के बजाए सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है। भाजपा ने विकास कराने के नाम पर देश की जनता के साथ धोखा दिया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की कमियों को जनता के बीच जाकर बताएं। इस दौरान सांसद के गोद लिए गए कौलापुर गांव में 14 फरवरी को सत्यापन में पहुंचने को कहा गया। मौके पर संतोष यादव, नान्हक यादव, दुर्गावती, महेंद्र यादव, रामयज्ञ पाल, आशुतोष, सरिता गौड़, चंपा बिंद, मंगल सरोज, फूलचंद्र बिंद, श्यामधर जमील अंसारी, ह्दय सरोज, मुन्नर सरोज, वजीर आलम, गुलाम सरवर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें