फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टासाउंड केंद्रों के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कार्यशाला में जिले में अवैध ढंग से चल रहे अल्ट्रा साउंड केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश देते हुए सूचना देने वालों को किस्तवार प्रोत्साहन राशि देने पर जोर दिया गया। कहा इससे न केवल कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाया जा सकेगा, बल्कि घटते लिंगानुपात पर भी विराम लगेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सोच में बदलाव की जरूरत है। अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 का पालन कराना चाहिए। प्रदेश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है लेकिन बाल लिंगानुपात घटता जा रहा है जो चिंताजनक है। यही गति रही तो आने वाले दिनों में समाजिक रिश्ते भी ख्त्म हो जायेंगे। शिशु के लिंग की जांच करने वाले चिकित्सक/कर्मी/व्यक्ति और कराने वाले व्यक्ति को जेल एवं जुर्माना लगाकर दंडित करने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि बेटी पैदा होना कोई अभिशाप नहीं है बल्कि बेटी दो कुलो का भाग्य विधाता होती हैं। हम 21वीं शताब्दी के भारतीय होने पर गर्व करते है जो एक बेटा पैदा होने पर खुशी का जश्न मनाते हैं और यदि एक बेटी का जन्म हो जाये तो शांत हो जाते हैं। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि इस कृत्य करने और कराने वालों की सूचना देने वाले 60 हजार, 1 लाख तथा 40 ईनाम से पुरस्कृत होंगे। इस मौके पर एआरओ जिला कार्यक्रम अधिकारी, रोहिताश, सुरेंद्र पाल, विनय कुमार भारतीय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें