लालानगर। सृजन एक पहल संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी आशीष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में युवाओं को ध्यान नहीं दिया गया जबकि युवा ही निर्णायक होते हैं। किसानों और मजदूरों के लिए जो घोषणाएं हुई क्या वह प्रभावी होंगी। अगर प्रभावी होगी तो सरकार का बेहतर निर्णय माना जाएगा।
वह शनिवार को गोपीगंज के बघेल छावनी में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भदोही के कालीन उद्योग, मिर्जापुर के पीतल उद्योग के पुनरोद्धार को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। सरकार की ओर से अंतरिम बजट में समाज के हर वर्ग को साधा गया है लेकिन सभी व्यवस्थाएं लागू हो पाएगी यह यक्ष प्रश्न है। युवाओं को बजट में तरजीह नहीं दी गई। किसानों को छह हजार सालाना राहत देने की बात कही गई है। यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी तो स्वागत योग्य है।