फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिर्जापुर बैठक में भाग लेंगे भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भारतीय जनता पार्टी जनपद इकाई की शनिवार को रजपूरा चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई बैठक में रविवार को मिर्जापुर में होने वाले मंडल स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने और तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी रोहित पांडेय ने कहा कि चालू कार्यकाल की केंद्र सरकार की रुकी हुई परियोजनाओं के पूरा होने के लिए आवश्यक है कि 2019 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत हो और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें। कहा कि चुनावी नजरिए से बैठक अति महत्वपूर्ण होने से समस्त पदाधिकारियों और सेक्टर प्रमुखों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाग लेंगे। जो न केवल हम सबसे रूबरू होंगे बल्कि चुनावी मंत्र देंगे। उपस्थित कार्यकर्ताओं से बैठक के बारे में संबंधित सेक्टर प्रमुखों को अवगत भी कराने का आह्वान किया गया। बैठक में दिलीप दूबे, चंदन पांडेय, दिग्विजय सिंह, कामता चौरसिया, विकास साहू, भीम तिवारी, गोवर्धन राय, विनोद मिश्र, संदीप सिंह, प्रदीप पांडेय, रामनरेश चौहान, महेश पांडेय, रजनीश पांडेय, राजीव मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें