फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें अपनी मांगों को पूर्ण कराने की आवाज उठाई गई। संगठन के जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि प्रदेश में 2001 से एक लाख 70 हजार शिक्षामित्र परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। बीटीसी प्रशिक्षण कराने के बाद पूर्ववर्ती सरकार ने एक लाख 37 हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित कर दिया। 25 जुलाई 2017 को कोर्ट के आदेश पर समायोजन निरस्त हो गया। मांगों में अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को बहाल करने, मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को मुआवजा और सदस्य को नौकरी, शिक्षक भर्ती से कट आफ हटाया जाना शामिल है। मांगों को छह फरवरी तक पूर्ण नहीं किया गया तो सात फरवरी से जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। मौके पर अखलाक अहमद, आनंद यादव, राजनाथ यादव, रविशंकर, रविंद्र प्रजापति, संतराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें