फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों में व्हील चेयर व कंबल वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। मरीजों और दिव्यांगों के प्रति उदारता दिखाना एवं मदद करना सबका कर्तव्य है। ठंड के मौसम में ऐसे लोगों की सहायता करनी चाहिए। यह बातें रविवार को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर में तिलेश्वर प्रसाद प्रयागदास चैरिटेबल ट्रस्ट भीखीपुर की ओर से आयोजित व्हीलचेयर एवं कंबल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अमृता सिंह ने कही। एसडीएम ने कहा कि यह एक अच्छी पहल ट्रस्ट ने की है। प्रमुुख ट्रस्टी दीपक गुप्ता ने समाज के लिए किए योगदान पर प्रकाश डाला। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसएन सहाय ने कहा कि कंबल मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। इस मौके पर संस्था के निदेशक विजय शंकर तिवारी, अवधेश कुमार दुबे, सुनील सिंह, बिहारीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें